फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेज होगा धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। इसको लेकर अयोध्या में पहली बार मस्जिद ट्रस्ट की बैठक मई के अंत में होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन

ट्रस्ट की बैठक में मस्जिद का नक्शा पास कराने सहित अन्य योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में मस्जिद ट्रस्ट के सभी 10 सदस्य शामिल होंगे। बैठक की तिथि अभी नियत नहीं की गई है, मई के अंत में बैठक होने की संभावना है।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि धन्नीपुर में मस्जिद के लिए जो पांच एकड़ जमीन सरकार द्वारा आवंटित की गई है उस पर आधुनिक डिजाइन की मस्जिद बनेगी जो बाबरी मस्जिद की तरह बिल्कुल भी नहीं होगा।
विज्ञापन

मस्जिद का नाम 1857 के क्रांतिकारी शहीद मौलवी अहमदउल्ला शाह के नाम पर होगा। अतहर हुसैन बताते हैं कि मई 2021 में नक्शा पास करने के लिए हमने विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन आवेदन किया था।
हमारे ट्रस्टी कैप्टन अफजाल खान यह प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे थे। इस बीच कोरोना काल में उनका देहांत हो गया, जिससे बाधा उत्पन्न हो गई। नक्शा पास कराने के लिए पांच लाख रुपये फीस भी हमने जमा की हैं।
कहा कि जब हमें मस्जिद बनाने के लिए जगह दी गई थी तब वह विकास प्राधिकरण के अंतर्गत नहीं थी। पहले जिला पंचायत से नक्शा पास होता, जो कि आसान था।
अब चूंकि विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में मस्जिद की जगह आ गई इसलिए बड़ा विकास शुल्क देना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र में जहां अभी कोई खास विकास नहीं वहां हम नक्शा पास कराने के लिए एक या डेढ़ करोड़ नहीं दे पाएंगे।
हमारा प्रयास है कि नक्शा पास कराने में कम से कम विकास शुल्क देना पड़े। इन सभी मुद्दों पर इसी माह के अंत में अयोध्या में होने वाली बैठक में चर्चा होगी।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि धन्नीपुर मस्जिद में एक साथ दो हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इसकी डिजाइन मॉर्डन बाबरी मस्जिद की झलक नहीं दिखेगी।
उन्होंने बताया कि दो एंबुलेंस वाहन पिछले कोरोना संक्रमण काल से ही धन्नीपुर मस्जिद इलाके में मरीजों की निशुल्क सेवा में लगे हैं। कोविड संक्रमण के दौरान 50 से ज्यादा मरीजों की जान बचाई।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट (अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट) के सदस्द अरशद अफजाल खान बताते हैं कि मई 2021 में मस्जिद नक्शा पास कराने के लिए एडीए को दिया गया।
साथ में अर्जी दी गई थी कि जिस तरह राममंदिर का नक्शा ऑफलाइन पास किया गया था, उसी तरह हमारा भी नक्शा पास कर दिया जाए। ऑफलाइन पास करने में कोई दिक्कत नहीं होती।
लेकिन मस्जिद का नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कराई जा रही है। इसमें 16 प्रकार की एनओसी मांगी गई। अब हमने सारी एनओसी पूरी कर ली है। शीघ्र ही नक्शा पास होने की उम्मीद है।
अरशद अफजाल खान बताते हैं कि मस्जिद निर्माण के लिए दान लेने को किसी तरह का अभियान नहीं चलाया जाएगा। जो लोग स्वेच्छा से दान देने के लिए आगे आएंगे उनसे ही लिया जाएगा।
हम मस्जिद के साथ-साथ चैरिटी हॉस्पिटल भी बना रहे हैं, ऐसे में बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। मस्जिद निर्माण के लिए विदेश से भी लोग चंदा देने को तैयार हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूरे प्रोजेक्ट का खर्चा वहन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मस्जिद परिसर में ये होगा खास
- 300 बेड का अस्पताल चैरिटी हॉस्पिटल, सभी प्रकार के इलाज निशुल्क होगा।
- सामुदायिक रसोई एक हजार लोगों को रोज भोजन कराएगी।
- एक अनुसंधान केंद्र होगा जिसमें रिसर्च वर्क होगा। मुस्लिम कौम ने राष्ट्र निर्माण में क्या सहयोग दिया है, इसको लोगों को बताया जाएगा।
- कल्चरल सेंटर, लाइब्रेरी व म्यूजियम का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें