अयोध्या। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए जिले में 10 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 फरवरी होगी। मतदान सात मार्च को होगा।
विधानसभा चुनाव के साथ ही विधान परिषद सदस्यों के लिए भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन दूसरे चरण में होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक निर्वाचन के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा।
नामांकन की अंतिम तिथि 17 फरवरी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी और नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी होगी। मतदान सात मार्च को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना का 12 मार्च को होगी। विधान परिषद निर्वाचन के लिए संपूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाग से लागू कर दी गई।