अयोध्या। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पड़े त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
उपचुनाव में नामांकन 12 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे होगा। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से और नाम वापसी की प्रक्रिया 14 दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक होगी।
प्रतीक चिह्न आवंटन 14 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद होगा। मतदान 20 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक और मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रिक्त 83 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा।