अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 47वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुुरूआत छात्रा आयुषि त्रिपाठी ने गणेश वंदना से की।
परिसर की छात्राओं ने मिथिला की विवाह लोकगीत की मनोहारी प्रस्तुति कर श्रोताओं का भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश भक्तिगीत संदेशे आते है.... व मेरी जान तिरंगा है....का मंचन कर श्रोताओं को भक्ति भावना से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में सुर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। छात्राओं ने उनके कुछ प्रसिद्ध गीत भी गाए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के गीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुुत किया।
छात्रों द्वारा समाज में कई बीमारियों के इलाज में अंध विश्वासों के प्रति जागरूक करने के लिए नाट्य मंचन कर श्रोताओं को सचेत किया। छात्रों ने योग पर आधारित प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में एमबीए, बीटेक, एमसीए, योगोपचार, बी फॉर्मा एवं संगीत विभाग सहित अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रोताओं का ध्यान खींचा।
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को स्मृति चिह्न, ग्रंथ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारितोष एवं अंशिता ने किया।
कार्यक्रम में विवि की प्रथम महिला लालिमा सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुुक्ल, डॉ. अशोक कुमार राय, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. गंगाराम मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।