फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। विनायकपुर गांव निवासी खदेरू मौर्य (65) घर के अंदर बोर्ड से लगे पंखे को हटाने के लिए उठाया।
विज्ञापन

वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुन वृद्ध मां कुंता (80) ने उनको पकड़ कर खींचना शुरू किया तो वो भी करंट की चपेट में आ गईं। जब तक परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया, लिखा पढ़ी के बाद शव उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया। एसडीओ विद्युत संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें