फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने बताया अपना लेखा जोखा, उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गोसाईगंज, बीकापुर, रुदौली व मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में समारोहहुए। विधायकों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित तारुन डाक बंगला पर हुए कार्यक्रम में विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉक के सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का लोकार्पण किया। महिलाओं को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोसाईंगंज विधानसभा में 40 करोड़ की लागत से 468 किमी मार्गों की मरम्मत करवाई गई है। 570 किमी नवीन मार्गो का निर्माण कराया गया। विधानसभा में मुख्यमंत्री आवास, 245 सामुदायिक शौचालय, 134 पंचायत भवन, 52361 व्यक्तिगत शौचालय, 4 अंत्येष्टि स्थल, 351 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कमलाशंकर पांडेय, राघवेन्द्र पांडेय समेत कई मौजूद रहे।
बीकापुर तहसील परिसर में हुए समारोह में विधायक शोभा सिंह चौहान ने लाभार्थियों को पट्टा, आवास आवंटन एवं अन्य योजनाओं प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी प्रशांत नागर, तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रागनी वर्मा, भाजपा नेता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश पांडे राना, अनिल उपाध्याय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित इनायतनगर के एक स्कूल में हुए समारोह में विधायक गोरखनाथ बाबा ने 5.48 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया की देश एवं प्रदेश को लेकर सोच अच्छी है। जिसका परिणाम है कि देश और प्रदेश आज तरक्की के रास्ते पर है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, संतोष शुक्ला, एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, राम सजीवन मिश्रा, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शत्रोहन पांडेय, शीतला प्रसाद बाजपेई समेत कई मौजूद रहे।
एक दर्जन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
रुदौली। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर डाक बंगले पर हुए समारोह में सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव ने लगभग एक दर्जन योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। इसमें 43.94 लाख की लागत से कामाख्या भवानी धाम का सौंदर्यीकरण हुआ। सांसद लल्लू सिंह और विधायक ने चार वर्ष में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा भी सबके सामने रखा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, निर्मल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कसौंधन, लालजीत सिंह, रामप्रेस यादव, भास्कर दास, सच्चिदानंद दास, शेखर गुप्त समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें