फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस डिलीवरी वाहन के सेल्समैन से दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बजार। बाइक सवार दो बदमाश असलहे के बल पर गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन को रोककर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। वहीं शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को बैग समेत दबोच लिया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गैस एजेंसी के मालिक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात महराजगंज थाना क्षेत्र के गंगौली-रसूलाबाद मार्ग पर सोनैसा इंटर कॉलेज के पास दोपहर तीन बजे की है।
पूरा बाजार स्थित श्री सत्यनारायण इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का वाहन शुक्रवार को इटौरा क्षेत्र में गैस वितरण कर वापस रसूलाबाद जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर डिलीवरी वाहन चला रहे चालक अमरनाथ को रोक लिया। वाहन रुकते ही दोनों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन अजय से रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन

इस दौरान मदद की गुहार पर ग्रामीणों ने लुटेरों को दौड़ा लिया। दोनों अपने को घिरते देख वाहन छोड़कर गन्ने के खेत में भाग खड़े हुए। सूचना पुलिस को मिली तो कुछ ही दूरी पर चेकिंग लगाए थानाध्यक्ष श्री निवास पांडे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से एक लुटेरों को धर दबोचा। जबकि दूसरा भाग निकला। उसके पास से बैग व उसमें रखे 9175 रुपये भी बरामद हो गए।
पकड़े गए बदमाश की पहचान विकास सिंह निवासी जानापुर थाना महराजगंज के रूप में हुई है। जबकि फरार हुए आरोपी की पहचान बब्बू मिश्र निवासी जानापुर के रूप में हुई। महराजगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि एजेंसी के मालिक संतोष सिंह निवासी पूरा बाजार की तहरीर पर दोनों बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें