फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने से मना करने पर युवक की पिटाई, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। डीजे पर डांस करने से मना करने पर एक युवक की कुछ लोगों द्वारा पिटाई कर दी गई। हमले में युवक जख्मी हो गया। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर निवासी प्रदीप तिवारी द्वारा कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार रात उनके गांव में रामचंद्र यादव के यहां प्रीतिभोज का आयोजन हुआ था। वह भी निमंत्रण में गया था। वहां लोग डीजे पर डांस कर रहे थे।
निमंत्रण में शामिल होने के बाद वह घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास आया। इसी दौरान वहां मौजूद पड़ोसी गांव कनकपुर झगरौली थाना तारुन के निवासी मंजीत यादव ने डीजे पर डांस करने के लिए उससे कहा।
विज्ञापन

इंकार करने पर मंजीत यादव और उनके सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसा और डंडे से पिटाई कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके जान बचाई। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें