फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 काश्तकारों को दिया गया जमीन के प्लाट का कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लगभग 75 काश्तकारों को उनकी जमीन के एवज में प्लाट के कागजात दिए गए। इन किसानों की जमीन एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में खरीदी गई है। आयोजित कार्यक्रम में गोसाईगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट मुख्यमंत्री के प्राथमिकता कार्यक्रमों में है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनकी जमीन ली जाय या बैनामा किया जाय उनको पुनर्वास की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर दी जाय। इसी के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिन लोगों का जमीन ली जा रही है उनको प्रधानमंत्री आवास और उनके आसपास के क्षेत्रों को सड़क, खड़ंजा, विद्युत, पेयजल आदि की पूर्ण रूप से शहरी व्यवस्था के लिए कार्रवाई की जाएगी। उनके सभी आवश्यक कार्यों को नियमानुसार प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि आम किसानों, काश्तकारों की समस्याओं को समाधान करना है। प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जमीन देने वालों लोगों के मान, स्वाभिमान, सम्मान एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शैलेश पांडेय कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सभी लोगों को सक्रिय योगदान देना चाहिए। आप लोगों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन दी इसकी मैं सराहना करता हूं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी पुरूषोत्तम दास गुप्ता ने सभी के सहयोग की सराहना की। 75 काश्तकारों में से सभी को प्लाट दिया गया। सर्वप्रथम हरिओम तिवारी, रामबक्स, किरन, यशराजे, जसोमती, राजकुमार, रामलखन तिवारी आदि प्रमुख है। अब तक लगभग 75 एकड़ जमीन का अधिग्रहण/बैनामा हो चुका है। इसमें पहले दो चरण में बैनामा किए गए लोगों को मुआवजा/प्लाट आवंटन पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें