फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ हुई बरसात, गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मई माह की शुरूआत होते ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता था लेकिन इस वर्ष अभी तक मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार रात करीब 10 बजे के आसपास तेज हवा के संग बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में गुल हुई बिजली गुरुवार शाम को ही आ सकी। बारिश के साथ तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात करीब 10 बजे तेज हवा के साथ घंटों बारिश हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हाल यह रहा कि रात में घरों के कूलर व पंखे तक बंद हो गए। वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज हवा व बारिश से जहां एक ओर आम की फसल को नुकसान हुआ वहीं दूसरी पेड़ व तार टूटने से गुल हुई विद्युत आपूर्ति से क्षेत्र के लोगों को सारी रात अंधेरे में काटनी पड़ी।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार आधी पानी में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। शहर के वार्ड कजियाना में स्थित झिलीतारा तालाब की खुदाई व सफाई का छह माह पूर्व टेंडर नगर पालिका से होने के बाद भी सफाई न होने से टेढ़ी बाजार सहित अन्य मोहल्लों की सड़कों व घरों में गंदा पानी भर गया। वार्ड के दर्जन घरों में घुसे गंदे पानी को काफी मशक्कत से अपने घरों से निकला।
विज्ञापन

कजियाना व पूरेजामी वार्ड के नालों की सफाई न होने से सिनेमा हाल की रोड, जानवर अस्पताल, रुदौली कोतवाली आदि में भी जल भराव रहा। अवर अभियंता विद्युत विकास पाल ने बताया कि रात में तेज हवा संग हुई बारिश से बाधित आपूर्ति गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू करा दी गई है। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तेज हवा व बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बताया कि आगामी 24 घंटे आसमान में हलके बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है। बीकापुर क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के साथ हवा और गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश काफी देर तक जारी रही। बरसात से खेती किसानी को फायदा पहुंचा है। सबसे अधिक फायदा गन्ने की फसल को हुआ है।
इसके अलावा गेहूं की कटाई करके खाली हुए खेतों में नमी हो जाने से धान की रोपाई के लिए किसानों को खेत की जुताई करने में आसानी हो गई है। मौसम खराब होने के चलते बीकापुर उपकेंद्र के तहसील फीडर, नगर पंचायत फीडर एवं अन्य विद्युत फीडरों पर रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें