फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक कोरोना खत्म नहीं होगा तब तक नहीं ग्रहण करूंगा अन्न: महेशचंद

विज्ञापन
अयोध्या-सर्किट हाउस पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद का स्वागत करते मिल्कीपुर विधायक गोरख? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महेश चंद ने कहा कि जब तक देश ही नहीं पूरे विश्व से कोरोना का सफाया नहीं हो जाएगा तब तक वे अन्य नहीं ग्रहण करेंगे। बताया कि उनकी यह प्रतिज्ञा 26 अप्रैल से चल रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि 2022 में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं देश में पीएम मोदी जैसे प्रधानमंत्री व प्रदेश में योगी जैसा मुख्यमंत्री मिला है।
आज पूरे विश्व में उत्तरप्रदेश की प्रशंसा हो रही है, प्रदेश की नई पहचान बन रही है। आस्ट्रेलिया के सांसद भी सीएम योगी की प्रशंसा करते हैं। राममंदिर निर्माण पर कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है।
विज्ञापन

बाबर के सेनापति मीर बांकी ने मंदिर तोड़ा था। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद आज भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या का राममंदिर विश्व में अनूठा होगा।
कहा कि जो विपक्ष राममंदिर के नाम पर कतराते थे, पत्थरों की आपूर्ति पर रोक लगाई थी। आज वही सब अपनी राजनीतिक यात्रा अयोध्या से प्रारंभ कर रहे हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अयोध्या पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2022 में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने वाले विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना। जब उनकी सरकार थी तो कोई काम नहीं किया।
सैकड़ों वर्षों से जो अयोध्या मामला लटका हुआ था, वह भाजपा सरकार बनते ही हल हो गया। रामभक्तों की आस्था का केंद्र राममंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। कौन पार्टी क्या कर रही है यह देश दुनिया सब देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें