फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए डॉ अबसार अली, डॉ अमित को कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लंबे समय से विवादों में घिरे रहे सीएचसी मसौधा के अधीक्षक डॉ अबसार अली को अंतत: गुरुवार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सीएचसी पूराबाजार के अधीक्षक डॉ अमित वर्मा को तैनाती दी गई है। डॉ अबसार अली को सीएचसी पूराबाजार में चिकित्सक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. भासेमर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद लिए जाने के बाद यह महत्वपूर्ण सीएचसी मानी जा रही है। इसे ऑक्सीजन प्लांट, डिजिटल एक्सरे मशीन से लेकर तमाम सुविधाओं से लैश किया जा रहा है। बीते वर्ष यहां पर अधीक्षक रहे डॉ आरएम शुक्ला को हटाकर उनके स्थान पर लेवल-1 के चिकित्सक डॉ अबसार अली को अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। अधीक्षक बनने के बाद से ही यहां राजनीति का माहौल गर्म हो गया। आए दिन यहां विवाद होने से सीएचसी और चर्चा में आ गई।
हाल ही में फल वितरण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्वेताराज सिंह से वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की वजह से विवाद हुआ था। महिला आयोग की सदस्य इंद्रावास सिंह से अभद्रता का आरोप अधीक्षक पर लगा।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से करके अधीक्षक को निलंबित करने की मांग किया था। मामला तूल पकड़ने पर अंतत: गुरुवार को अधीक्षक डॉ. अबसार अली को हटाकर उनके स्थान पर सीएचसी पूराबाजार में रहे डॉ. अमित वर्मा को तैनाती दी गई है। सीएचसी पूराबाजार में रहे डॉ संदीप कुमार शुक्ला को अधीक्षक बनाया गया है। सीएमओ डॉ अजय राजा ने बताया कि लंबे समय से सीएचसी मसौधा में राजनीति चल रही थी, जिसकी वजह से अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया था। प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वहां लेवल-3 के चिकित्सक डॉ अमित वर्मा को भेजा गया है। जबकि, डॉ अबसार को सीएचसी पूरा बाजार में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें