फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश ने शहर पानी-पानी, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
अयोध्या-मकबरा में बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने शहरी इलाकों को पानी से सरोबार कर दिया। नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाला, इसके चलते दिन में रात का नजारा हो गया। हाल यह रहा कि सड़क पर चल रहे वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। घंटों हुई बरसात ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। इससे लोगों गर्मी व उमस से राहत मिली।
वहीं, सिविल लाइंस, वजीरगंज, नाका मकबरा, देवकाली, मुगलपुरा, रिकाबगंज, मोदहा समेत अयोध्या के पुराने बसस्टेशन, रायगंज, रामघाट, जलवानपुरा, सब्जी मंडी समेत अन्य इलाकों में खासा जलभराव हो गया। नाका, मुगलपुरा आदि इलाकों में तो पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पीएसी कार्यालय, पुलिस अधिकारियों के आवास, बिजली दफ्तर, बस स्टेशन, सिविल लाइंस के सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे आसमान में बादल छाए रहने व हलकी से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार दो-तीन दिन तक अच्छी वर्षा के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें