फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1384 ने कराया इलाज

विज्ञापन
14-अयोध्या-सीएचसी महबूबगंज में लगे जनआरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1384 मरीजों ने इलाज कराया। मेले में 342 लोगों की कोरोना व 61 लोगों की मलेरिया जांच कराई गई, जिनमें एक भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को छह नगरीय स्वास्थ्य केंद्र व 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर मेला संपन्न कराने के लिए 99 चिकित्सक व 339 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहे। सायंकाल तक चले मेले में 554 पुरुष, 540 महिला व 290 बच्चों ने इलाज कराया। मेले में आंख के छह, लीवर के 49, बुखार के 20, सांस के 89, पेट के 109, शुगर के 90, चर्म रोग के 152, टीबी के आठ, एनीमिया के 18 सहित अन्य मरीज पहुंचे। प्रसव पूर्व 50 महिलाओं की जांच की गई। 61 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोग्य मेले के सफल संचालन को परखने के लिए सीएमओ डॉ. अजय राजा ने पीएचसी महबूबगंज का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर सकुशल मेला संपन्न हुआ।
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार तारुन ब्लॉक अंतर्गत आयोजित मेले में 48 मरीजों का इलाज किया गया। सीएचसी तारुन अधीक्षक डॉ वीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में 23, पछियाना में दस, पनभरिया में 16 मरीजों का जांच कर दवा दिया गया। अधिकतर मरीज शरीर दर्द, गैस, बुखार, त्वचा रोग आदि के रहे। मेले में नियमित टीकाकरण व कोविड वैक्सीनेशन भी किया गया। इस मौके पर डॉ. राकेश, डॉ. संदीप सुमन, राकेश शर्मा, अनिल पांडेय, एजाज अहमद, श्याम नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें