कुचेरा बाजार। थाना क्षेत्र इनायत नगर के बाजार निवासी राजेश तिवारी की पुत्री शुभी (10) शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रही थी। बाजार से महज पांच सौ मीटर पहले मिल्कीपुर की ओर से फैजाबाद जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसको सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रा के पिता राजेश तिवारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।