फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के आर्टिस्ट सजाएंगे रामकी पैड़ी समेत आठ कुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी व विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने की परिकल्पना साकार रूप लेने लगी है। अयोध्या के विकास के विजन डॉक्यूमेंट में गुरुवार को राम की पैड़ी की फसाड लाइटिंग व आर्ट वर्क के लिए संबंधित संस्था ने निरीक्षण किया है। कार्यदायी संस्था शुक्रवार से अपना कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

इसमें अयोध्या में राम की पैड़ी समेत अयोध्या के आठ कुंडों को आध्यात्मिक दृष्टि से विकसित किए जाने की योजना है। शासन से इस कार्य के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। यह कार्य दीपोत्सव से पहले पूर्ण होना है। अयोध्या के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इसमें 25 हजार करोड़ रुपये की 20 से अधिक बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
राम की पैड़ी समेत अयोध्या के आठ प्रमुख कुंडों को आकर्षक ढंग का बनाने का कार्य भी इसी में शामिल है। इसका डीपीआर पहले ही फाइनल हो चुका है। शासन से कार्य की मंजूरी के साथ बजट का एलाटमेंट भी हो चुका है। इसमें अयोध्या के आठ प्रमुख कुंडों ब्रहम कुंड, दशरथ कुंड, खजुहा कुंड, विद्या कुंड, अग्नि कुंड, सीता कुंड, क्षीण सागर, लाल डिग्गी तालाब की सफाई, कुंडों के पानी साफ रखने के उपाय, कुंडों तक पहुंचने के मार्ग को बनाने व आठ प्रमुख कुंडों समेत राम की पैड़ी पर आर्ट वर्क किए जाने हैं।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने आर्ट वर्क के लिए मोजार्टो को कार्यदायी संस्था बनाया है। कार्यदायी संस्था के लोग गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। कार्यदायी संस्था के लोगों ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मिलकर कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी है। कार्यदायी संस्था शुक्रवार से कार्य शुरू करेगी।
सबसे पहले आठ प्रमुख कुंडों समेत राम की पैड़ी का ड्रोन के माध्यम से चित्र लिया जाएगा। इसके बाद आर्ट वर्क का कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था ने आर्ट वर्क के लिए फ्रांस के प्रतिष्ठित कलाकार शिगूफी को बुलाया है। वह अयोध्या आकर अपनी टीम के साथ राम की पैड़ी समेत कुंडों के आर्ट वर्क का डिजाइन तैयार करेंगे।
अयोध्या में राम की पैड़ी को सजाने का कार्य काशी के गंगा घाट की मंदिरों के तर्ज पर होगा। इसमें सबसे पहले राम की पैड़ी पर स्थित मंदिरों के क्षतिग्रस्त भाग को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही पूरी राम की पैड़ी के मंदिरों को एक रंग में रंगा जाएगा। पंप हाउस से लेकर पूरी राम की पैड़ी पर आर्ट वर्क किए जाएंगे। साथ ही राम की पैड़ी पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक इंवेट प्रतिदिन अलग- अलग विषयों पर किया जाएगा। इसका मकसद आम पर्यटकों व श्रद्धालुओं को लुभाना होगा।
राम नगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के क्रम में विजन डॉक्यूमेंट के तहत राम की पैड़ी व आठ प्रमुख कुंडों को सजाने-संवारने का कार्य शुरू हो गया है। आर्ट वर्क के लिए निर्धारित कार्यदायी संस्था मोजार्टो आ चुकी है। ड्रोन के माध्यम से शुक्रवार से चित्र लेने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद आर्टिस्ट दीवारों को सजाने का कार्य शुरू करेंगे।- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें