अयोध्या। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण दर में काफी कमी देखी गई है। सिर्फ पांच संक्रमित मिले हैं और नौ मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल मरीजों की संख्या 18739 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज घटकर 72 हो गए हैं। जिले में शुक्रवार को 3686 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 3771 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
रिपोर्ट में शहर के तुलसी नगर, बीकापुर के परसावां, भदारखुर्द, मवई ब्लॉक के प्रेमनगर व मया बाजार के लोहानपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। कुल सक्रिय 72 मरीजों में से सिर्फ एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, शेष सभी मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।