फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार में आग लगने से हड़कंप

Thu, 14 Jan 2016 12:43 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली की पिछली दीवार से सटी गूलर शाह की मजार परिसर में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण नहीं स्पष्ट हो सका है, मगर मजार के मुजावर ने शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक डीएम समेत कई पुलिस अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जाएगी। यदि कोई भी दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में कोतवाली के पिछली दीवार से सटी गूलर शाह की मजार परिसर से बुधवार देर रात अचानक लपटें उठने लगीं। इससे जाली व खिड़कियों के पर्दे जलने लगे। आसपास के लोगों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


मजार परिसर में आग की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुटने लगी। इस दौरान मजार के मुजावर अब्दुल लतीफ ने शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया तो हड़कंप मच गया।

सूचना पर डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसपी सिटी एसपी सिटी आरएस गौतम व नगर कोतवाल हरिनाथ मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने लोगों को मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कहा कि, यदि जांच में किसी को भी दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, एसपी सिटी का कहना है कि मजार परिसर की ग्रिल में बाहर से ताला बंद था।

ऐसे में हो सकता है कि अंदर रखे चिराग या जलती अगरबत्ती से आग लगी हो। कहा कि, फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें