फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल प्रतियोगिता में टीम डी चैम्पियन

Wed, 13 Jan 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनूचा गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम पाली में फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम डी विजेता एवं टीम ए उपविजेता रही।
विज्ञापन


विजेता टीम में चारुलता सिंह, आकांक्षा दुबे, शुभांगी, हिमा, पूजा यादव, निकहत, जूही व जरका रहीं जबकि उपविजेता टीम में शिखा सिंह, रितु सोनी, दीप्ति यादव, एकता शुक्ला, सपना मिश्रा, रुचि यादव, निकिता शर्मा और प्रतिमा शाहू शामिल रहीं।

द्वितीय पाली में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान पर चारुलता सिंह, द्वितीय स्थान पर अफसाना खातून और तृतीय स्थान पर सीता रही।


प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य डा. जरीन नजर, डा. मधु खन्ना, डा. कल्पना एस वर्मन, डा. प्रज्ञा मिश्रा, डा. कविता सिंह, संजय मौर्य, गोविंद मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें