फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 02 Jan 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद महोत्सव में शनिवार को टीवी कलाकार राजन तिवारी व श्रद्धा के गीतों पर श्रोता झूम उठे। इन कलाकारों के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों की भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


ठंड के बावजूद महोत्सव के भव्य पंडाल में दर्शकों की भीड़ खचाखच भरी रही। गीत और संगीत के साथ नृत्य का लोगों ने लुत्फ उठाया।

फैजाबाद महोत्सव में शनिवार को मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट सुबास चंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि मोहित रस्तोगी, जितेंद्र कुमार, कैलाशनाथ व वरिष्ठ अधिकारीगण ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कॉलेज के छात्रों के ग्रुप डांस ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। टीवी की गायिका श्रद्धा के पारंपरिक लोकगीत ‘पटना से बैद्य बुलाई दे’ तथा सैया मिले लरकईयां’ की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


टीवी कलाकार राजन तिवारी ने रेलियां बैरन पिया को लिए जाय रे... पेश किया। इसके बाद युगल गीत कजरी ‘धनियों खोला न केवड़िया’ व देश भक्तिगीत ‘भारत माता करे सबसे दुलार’ को गाकर सबका मन मोह लिया।

लाफ्टर चैलेंज विजेता इच्छाधारी उर्फ ठुल्लू के चुटकुलों ने सबको हंसाकर लोटपोट कर दिया। मांडवी सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। सीआरपीएफ जवानों ने अन्य कार्यक्रमों के साथ ही भंगड़ा करके लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें