फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक में खुला बंदियों का खाता

Sat, 02 Jan 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी में श्रीमणिराम दास जी की छावनी के बाल्मीकि  रामायण भवन में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक में गोंडा के जिला जेल के नाम से खाता खुलवाया गया है।
विज्ञापन


ये खाता हम आपके साथ फाउंडेशन की अध्यक्ष ने शनिवार को जेल में बंद 100 बंदियों व कैदियों द्वारा 97 लाख 14 हजार 816 बार लिखे गए सीताराम नाम से खुलवाया है।

फाउंडेशन की अध्यक्ष रुचि मोदी ने बताया कि गोंडा कारागार में बंद कैदियों व बंदियों में आत्मिक सुधार की दिशा में फाउंडेशन प्रयासरत है। जेल में लाइब्रेरी खोली गई, जिसमें सीताराम लेखन शुरू कराया गया।
विज्ञापन


तीन माह में सौ बंदियों/कैदियों ने 97 लाख 14 हजार 816 बार सीताराम नाम लिखा है। इसमें कुछ उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी भी शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक के सहायक मैनेजर कन्हैया दास बताते हैं कि पुराणों में लिखा है कि 84 लाख रामनाम लिखने पर चौरासी लाख योनियों से मानव को मुक्ति मिल जाती है।

पुरुषार्थ सफल करने व आत्म कल्याण के लिए ये कार्य किया जाता है। बताया कि पांच लाख रामनाम से बैंक खाता खुलता है। प्रतिवर्ष एक लाख सीताराम नाम बैंक में जमा करना होता है, नहीं तो खाता बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें