फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर मंगलवार की शाम पकड़े गए संदिग्ध मुस्लिम युवक से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए नाम पते की तस्दीक करा ली है जो कि सही पाई गयी है। उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं प्राप्त हुई है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया युवक को मंदबुद्धि मान रही है। उसके परिजनों को अयोध्या बुलाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए मुस्लिम युवक मौलाना आफताब निवासी मऊ आईमा, जनपद प्रयागराज से अभी भी पूछताछ की जा रही है। कई चक्रों में पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में कोई ऐसी जानकारी हासिल नहीं हुई है जो परेशान करने वाली हो और न ही युवक के पास से कोई संदिग्ध वस्तु ही बरामद हुआ है।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मंदबुद्धि नजर आ रहा है। उसके बताए गए पते की तस्दीक कराई जा चुकी है जो सही पाया गया है, उसका कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं मिला है। युवक के परिजनों को भी अयोध्या बुलाया गया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें