फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी उम्र में शुभम बन गए फाउंडर एंड सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार (अयोध्या)। अयोध्या के कनकपुर के रहने वाले शुभम सिंह ने छोटी सी उम्र में बड़ा कारनामा दिखाया।महज 17 वर्ष की आयु में वह बीडी ग्रुप आफ कंपनीज के फाउंडर एंड सीईओ बन गए हैं। शुभम ने ट्यूनमिस्ट एप लांच करने की तैयारी में है। ये एप सितंबर के मध्य लांच होने की उम्मीद है। ये इंटरटेनमेंट के साथ ही बिजनेस को भी सपोर्ट करेगा, हालांकि इस पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड मया बाजार के कनकपुर गांव के विनोद सिंह के पुत्र शुभम सिंह ने प्राइमरी शिक्षा अवध इन्टरनेशनल स्कूल से हासिल की। उच्च शिक्षा के लिए वह कोटा राजस्थान चले गए। वहां पर उन्होंने पढाई के साथ ही ट्यूनमिस्ट एप लांच करने में जुट गए। वह कहते हैं कि उनका बचपन से ही उनका झुकाव साइंस के साथ-साथ कंप्यूटर में भी काफी अधिक था।
इसलिए वे स्कूल के दिनों से ही कंप्यूटर से लगाव रखते थे। वह कहते हैं कि उन्होंने महज चौदह बरस की आयु में अपनी कंपनी स्टार्ट की थी। कंपनी चालू होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मेहनत और लगन के बलबूते वो लगातार आगे बढ़ते गए। नतीजतन महज तीन बरस बाद यानी 17 वर्ष की उम्र में वह बीडी ग्रुप आफ कंपनीज के अंदर बीडी हास्टस, निश गिफ्ट्स और अंजनी मा प्रोडक्शन के फाउंडर एंड सीईओ भी बन गए।
विज्ञापन

पीएम के आत्मनिर्भर मंत्र के कायल बीडी ग्रुप आफ कंपनीज के फाउंडर व सीईओ शुभम ने ट्यूनमिस्ट नाम का एक एप भी लांच करने की तैयारी में है। ये एप इंटरटेनमेंट के साथ बिजनेस को भी सपोर्ट करेगा। इन्होंने यह ऐप आत्मनिर्भर भारत और नॉर्मल पब्लिक को सपोर्ट करने के लिए लांच किया है।
मेन वर्जन अभी आना बाकी है। इस एप की टेस्टिंग चल रही है। वह कहते हैं कि सितंबर 2020 के मध्य तक वो ट्यूनमिस्ट लांच हो सकता हे। इसके जरिए शुभम बड़ी-बड़ी ब्रांड को टक्कर देना चाहते हैं।
शुभम आज जिले के सबसे कम उम्र के उद्यमियों और एथिकल हैकर में से एक गिने जा रहे है। शुभम सिंह देश के युवा इनोवेटिव उद्यमी में से एक हैं,जिनकी उद्यमशीलता की वृद्धि युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें