फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के परिवार ने राममंदिर के लिए दिए 11 लाख

विज्ञापन
ट्रस्टी डा.अनिल मिश्रा को राममंदिर निर्माण के लिए 11 लाख का चेक देते बिहार के भक्त - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए बिहार निवासी पूर्व विधायक के परिवार की ओर से मंगलवार को 11 लाख का दान दिया गया। मुजफ्फरपुर बिहार निवासी स्व.बिंदा प्रसाद की पुत्री व स्व.कौशलेंद्र कुमार शुक्ल उर्फ छोटन शुक्ल की पत्नी किरन शुक्ला की ओर से बधाई भवन में राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को 11 लाख रुपये राममंदिर के लिए समर्पित किए गए।
विज्ञापन

किरन शुक्ला ने साढ़े 10 लाख का चेक व 50 हजार नगद दिए। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने परिवार को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि मंदिर की नींव भराई का काम पूरा हो चुका है, अब रॉफ्ट का निर्माण हो रहा है। दिसंबर 2023 तक भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन भक्तों को हो ऐसी तैयारी है।
किरन शुक्ला ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए छोटा सा अंशदान देकर वह अत्यंत भाव विभोर हैं। इस अवसर पर महंत राजीव लोचन शरण, हरिमोहन शरण, महंत शत्रुहन दास, ब्रह्मजीत दिवेदी, वैदेही रमण शरण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें