फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से रामनगरी में शोक है। संतों ने मांग किया है कि अयोध्या में कल्याण सिंह की विशाल प्रतिमा लगाई जाए। श्रीरामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कल्याण सिंह राममंदिर आंदोलन के महानायकों में अग्रणी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में उनकी एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, अगर यह रामजन्मभूमि परिसर में ही स्थापित की जाए तो और अच्छा है। आज राममंदिर का जो निर्माण हो रहा है वह कल्याण सिंह की ही देन है।
तपस्वी छावनी के जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने कहा कि कल्याण सिंह हिंदू हृदय सम्राट थे। जिन्होंने राजधर्म निभाने के लिए सत्ता त्याग दी। अयोध्या में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। कल्याण सिंह का अयोध्या के प्रति जो योगदान है वह सदियों तक अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें