फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को आएंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम, करेंगे राम लला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह 13 सितंबर को अयोध्या आएंगे। दोनों नेता हनुमान जी और राम लला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी तिरंगा यात्रा 14 सितंबर को निकालेगी। इसमेें शामिल होने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे।
वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दो बजे रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। संत-महंतों से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 14 सितंबर को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ इन दिनों अयोध्या में ही कैंप कर रहे हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद जानकी घाट, बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण, महंत दिलीप दास व पवन शास्त्री आदि से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें