आज से बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित, डायवर्जन लागू
- दीपोत्सव समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल पास धारकों को मिलेगा प्रवेश
फोटो-58
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। दीपोत्सव समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए बाहरी वाहनों व लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह प्रतिबंध (आज) मंगलवार से लागू होगा। इसके साथ ही रूट डायवर्जन भी लागू हो जाएगा। यह जानकारी कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक कविंद्र प्रताप सिंह के साथ की गई बैठक के बाद दी।
बैठक में उन्होंने चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने बताया कि तीन नवंबर को आयोजित होने वाले पंचम दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य स्थलों पर केवल पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया है। दीपोत्सव के मद्देनजर मंगलवार से अयोध्या की सीमाओं को बंद कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
आईजी ने बताया कि सीमाओं पर बैरियर लगाकर प्रशासनिक एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करके यातायात सुगम किया जा रहा है। उन्होंने आसपास के जनपदों से अयोध्या की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट करने के लिए की गई व्यवस्था की जनपदवार समीक्षा की। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या की सीमाओं पर चेकिंग में सख्ती बरती जाय। संदिग्धों का पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की जाए। बैठक में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, मेला अधिकारी सलिल कुमार पटेल शामिल रहे।
इस तरह लागू होगा रूट डायवर्जन-
यहां रहेगी रोक -गुप्ता होटल से टेढ़ी बाजार की तरफ।
यहां से जाएं- अयोध्या के निवासी गुप्ता होटल से गैस गोदाम होते हुए, अन्य गुप्ता होटल से परिक्रमा मार्ग होकर महोवरा चौराहे से बाईपास।
यहां रहेगी रोक- विद्याकुंड से जैन मंदिर की तरफ।
यहां से जाएं-आशिफबाग से परिक्रमा मार्ग होकर बूथ नम्बर 4 से।
यहां रहेगी रोक-साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नयाघाट की तरफ।
यहां से जाएं-बाईपास होते हुए।
यहां रहेगी रोक- लकड़मंडी से पुराना सरयू पुल की तरफ।
यहां से जाएं- लकड़मंडी से बाईपास की तरफ।
यहां रहेगी रोक-बालूघाट से रामघाट चौराहे की तरफ।
यहां से जाएं-बूथ नं. 4 से साथी तिराहा होते हुए वहां के निवासी।
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रीराम अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस।
यहां रहेगी रोक-साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट की तरफ।
यहां से जाएं-साकेत पेट्रोल पंप से महोवरा बाईपास से वाया महोवरा चौराहा, कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल।
यहां रहेगी रोक-पोस्ट ऑफिस चौराहा से श्रीराम अस्पताल की तरफ।
यहां से जाएं-पोस्ट ऑफिस चौराहा से अशर्फी भवन, कटरा चौकी, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल।
-सहादतगंज की तरफ आने वाली एंबुलेंस करियप्पा मार्ग होते हुए वाया कैंट थाना, नियावा चौराहा, गुदड़ी चौराहा, बेनीगंज, गुप्ता होटल, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल तक जाएगी।
-महोवरा बाईपास से वाया महोवरा चौराहा, कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल तक।
यहां से प्रवेश रहेगा पूर्णतया प्रतिबंधित-
-जनपद गोंडा की लकड़मंडी चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का अयोध्या धाम में प्रवेश प्रतिबंधित।
-दुर्गागंज माझा से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-श्रीराम अस्पताल तिराहा अयोध्या से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित।
-रामघाट चौराहा अयोध्या से दीनबंधु आंख अस्पताल एवं हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-पोस्ट ऑफिस तिराहे से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-परमा एकेडमी गली से हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित।
- दंतधावन कुंड तिराहा से नयाघाट घाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित।
-जैन मंदिर से दंतधावन कुणंड तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित।
-तपसी छावनी तिराहा से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित।
-तुलसी स्मारक सदन चौराहा से कोतवाली अयोध्या एवं हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित।
-दीनबंधु अस्पताल से छोटी छावनी व जानकी महल मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-हनुमानगुफा मोड़ से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित।
-उदया चौराहा (गुप्ता होटल) से अयोध्या नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-गोंडा एवं कटरा जाने वाले सभी प्रकार के वाहन हाई-वे बस्ती का प्रयोग करेंगे।
अयोध्या राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मेपिंग का दृश्य- फोटो : FAIZABAD
राम नगरी में सजा गेट व राम की पैड़ी की ओर जाते हैं लोग- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या राम नगरी में सजा प्रवेश द्वार- फोटो : FAIZABAD