फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दुकानदार की बदमाशों ने लूटी चेन

Wed, 19 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला दुकानदार के गले से सोने का चेन खींच ली और भाग निकले। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

चौरेबाजार चौकी क्षेत्र के रामनगर बाजार में हार्डवेयर की एक दुकान है।

सोमवार की शाम मालिक शिवलाल की पत्नी पुष्पा दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने ताला मांगा और एक सौ रुपए का नोट दिया। जैसे ही महिला ने शेष रुपये वापस करने के लिए गल्ले की तरफ  मुड़ी, एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली और भाग निकले।

महिला के गुहार पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे। चौरे चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चेन की कीमत 45 हजार रुपये थी। कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें