फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड में उतराता मिला महिला का शव

Thu, 24 Dec 2015 10:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही में मगलसी गांव स्थित देवस्थान हट्टीमाई के पास बने कुंड में गुरुवार को एक महिला का शव उतराता मिला। पुलिस ने मामला खुदकुशी का बताते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मगलसी गांव के पास गुरुवार सुबह कुछ लोग जब हट्टी माई के मंदिर गए तो वहां कुंड में एक महिला का शव उतराता देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने शव कुंड से निकालने के साथ ही थाने में सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान मगलसी गांव निवासी बाबू की पत्नी कौशल्या (38) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कौशल्या का पति नशे का आदी है। इस वजह से आए दिन घर में कलह होती थी।
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कौशल्या ने खुदकुशी की होगी। एसओ ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। इस वजह से पंचनामा करके शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें