फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला से लूटे 62 हजार रुपये

Thu, 05 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन बाजिद पुर गांव में बुधवार को बाइक सवार बदमाश एक महिला से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बैग में 62 हजार रुपये नगद थे।
विज्ञापन


सीवन बाजिद पुर गाव निवासी नासरा खातून पत्नी खादिम रसूल बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्टेट बैंक की रुदौली शाखा से 62 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थी। गांव के किनारे ऑटो से उतरने के बाद महिला जैसे ही घर की ओर चली, सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने महिला से रुपयों से भरा बैग छीनना चाहा लेकिन महिला ने बैग नहीं छोड़ा।

कुछ दूर घसिटने के बाद महिला के हाथ से बैग छूट गया और बाइक सवार बदमाश बैग लेकर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हल्का प्रभारी सुनील कुमार ने जांच की और पीड़ित महिला से तहरीर ली। एसआई ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें