फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक लोड करते समय चली गोली, गार्ड की मौत

Tue, 03 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर सोमवार सुबह एक गार्ड की ओर से बंदूक लोड करते समय अचानक चली गोली से ड्यूटी पर तैनात साथी गार्ड की मौत हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को बैंक खोलने की तैयारी चल रही थी। ड्यूटी में तैनात बैंक गार्ड मौके पर पहुंच चुके थे। इसी बीच लगभग साढ़े नौ बजे गार्ड बिंद्रालाल चौधरी अपनी कुर्सी पर बैठकर दुनाली बंदूक लोड कर रहा था। बंदूक लोड करते समय अचानक गोली चल गई।

बंदूक से निकले गोली के छर्रे बैंक के प्रवेश द्वार पर बने शीशे के केबिन से होकर मुख्य गेट पर खड़े गार्ड भगवंतनाथ (45) के सिर में जा लगी। गोली लगने के बैंक गार्ड के घायल होने को लेकर मौके पर हलचल मच गई और किसी ने सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बैंक गार्ड इंदिरा पुरी कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ निवासी भगवंतनाथ को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। गार्ड की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते वक्त भगवंत पाल की मौत हो गई। बैंक प्रबंधक पंकज ने आरोपी गार्ड बिंद्रा लाल चौधरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसको बंदूक समेत हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें