फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 02 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में सांईदाता कुटिया के पास शुक्रवार रात झाड़ियों में एक युवक का गला कटा शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतक के पिता की ओर से एक होम्योपैथिक चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


लिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव का रहने वाला रोहित कुमार रावत (25) अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ में एक क्लीनिक पर काम करता था। तीन वर्षों से क्लीनिक पर काम कर रहा रोहित अमूमन रात लगभग आठ बजे घर पहुंच जाता था।

शुक्रवार रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने रोहित के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर खोजबीन शुरू की। पिता परिक्रमा प्रसाद का कहना है कि बेटे की खोजबीन करते वह क्लीनिक संचालक के घर साकेतपुरी कॉलोनी पहुंचे और आवाज दी, लेकिन कोई हरकत न होने पर वापस बेटे की तलाश में जुट गये।
विज्ञापन


ईंदाता कुटिया के पास हाईवे किनारे बेटे की बाइक पड़ी मिली तो आसपास तलाश करने लगे। एक झाड़ी में रोहित का शव मिला। उसका गला कटा हुआ था और जमीन पर खून बिखरा था। सूचना पर पुलिस के साथ ही गांव वाले और परिचित एकत्र हो गये। घटनास्थल का नजारा देख लोग आक्रोशित हो गए।

उन्होंने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी के साथ भारी तादात में पुलिस फोर्स पहुंच गई। लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक मान-मनौव्वल का दौर चला, इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

के पर पहुंचे क्लीनिक संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। फिंगर प्रिंट दस्ते को बुलवा घटनास्थल की जांच कराई गई और पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

मृतक के पिता ने क्लीनिक संचालक डा. तुलसीराम रावत निवासी ख्वाजापुर थाना लोनी कटरा जिला बाराबंकी हाल पता साकेतपुरी कॉलोनी निर्मला हास्पिटल के सामने रानोपाली अयोध्या, सहायक शिवाकांत निवासी सराय चैमल थाना पूराकलंदर जिला फैजाबाद व विजयभान उर्फ मोनू निवासी अज्ञात पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।

सपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि परिक्रमा ने क्लीनिक संचालक चिकित्सक समेत तीन के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें