फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने केरोसिन छिड़क खुद को किया आग के हवाले

Fri, 03 Feb 2017 11:08 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा पडरी गांव में युवती की मौत के बाद मौके पर मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनायतनगर थाने की शाहगंज चौकी क्षेत्र स्थित एक घर में गुरुवार की मध्यरात्रि एक युवती ने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। घटना स्थल पर ही युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने    छानबीन के बाद मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पीछे के कारणों का पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है।      
विज्ञापन

शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा पडरी गांव निवासी राधेश्याम यादव की 22 वर्षीय पुत्री रूबी गुरुवार की रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोन चली गई थी। करीब दो बजे उसने घर के अंदर कमरे में ही केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया।

पिता ने बताया कि चीख पुकार की आवाज पर मौके पर पहुंच पुत्री को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुत्री के ऐसा करने की वजह परिवारीजन नहीं बता सके। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10 बजे पिता ने ग्राम प्रधान चैतूराम के साथ चौकी पहुंच पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृत युवती के कमरे से माचिस व केरोसिन का डिब्बा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है, हालांकि किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है फिर भी मामला संदिग्ध है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभी मौत का कारण नहीं पता चल सका है। मृत युवती ग्रेजुएट और अविवाहित थी। वह अपने दो भाइयों में इकलौती बहन थी। युवती की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा रहा और परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें