बछड़ा सुलतानपुर क्षेत्र में देवकाली गांव से सटा एक पीपल का पेड़ है। मोहल्ला निवासी चांद के घर के सामने नजूल जमीन पर स्थित पेड़ का एक संप्रदाय के लोग पूजन-अर्चन करते हैं।
वे लोग रविवार को पेड़ के चारों तरफ दीवार बना रहे थे जिसका चांद ने विरोध किया। इसकी जानकारी पर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गये।
विवाद पैदा होने की सूचना पर पुलिस व अधिकारी वहां पहुंचे। एडीएम सिटी आरएन शर्मा व एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर समझौता कराया। इससे मामले का पटाक्षेप हो गया।
समझौते के तहत पूजा-पाठ के लिए पेड़ के इर्द-गिर्द तीन फिट ऊंचा पिलर खड़ा कराया जाएगा। इसमें लोहे की जाली लगवाई जाएगी। कोई पक्ष इस समझौते का उल्लंघन नहीं करेंगे।
समझौते पर एक पक्ष से खुर्शीद, अब्दुल सलाम, इब्राहिम, महमूद, हामिद व दूसरे पक्ष से विश्वनाथ, लल्ला, संतोष पांडेय आदि ने हस्ताक्षर किए। एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।