तारुन थाना क्षेत्र के नन्सा बाजार में बुधवार रात कक्षा नौ की एक छात्रा (16) ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी तिलकराम की पत्नी अपनी पुत्री प्रियंका व बेटे (10) के साथ रहती थी। पति गुजरात प्रांत में नौकरी करता है। प्रियंका नन्सा बाजार के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
रात को उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। मां की गुहार पर पड़ोसी दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एसओ महेश कुमार गोले ने बताया कि छात्रा के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि छात्रा ने किस कारण से आत्मदाह किया, इसका पता नहीं चल सका है।