राममऊ गांव निवासी तौफीक अहमद पुत्र हसमत, साजिद पुत्र नादिर व चालक रामदेव ट्रैक्टर से मुईद अशरफ की खेत में धान की रोपाई से पहले मड़ाई कर रहे थे।
इसी दौरान ट्रैक्टर खेत से होकर गुजर रहे बिजली के लटकते तारों की चपेट में आ गया। तारों से करंट ट्रैक्टर में प्रवाहित होने से उस पर सवार रहे गांव के 25 वर्षीय तौफीक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
जबकि ट्रैक्टर पर बैठे रामदेव (34) व साजिद (12) करंट के झटके से घायल हो खेत में जा गिरे और अचेत हो गए। थानाध्यक्ष पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के बिगड़े हालातों में शीघ्र सुधार की चेतावनी भी दी।