पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित एक राइस व तेल मिल में रविवार की रात चोरों ने घुसकर पहले नकदी समेत सामान बटोर लिया और जाते वक्त बाहर खड़े एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। मामले में पीड़ित राइस मिल मालिक ने दो लोगों को नामजद करते हुए सोमवार को तहरीर दी है।
पटरंगा के रौजागांव आलियाबाद रोड पर खेदीपुर निवासी मो. इमरान की राइस व तेल मिल है। राइस मिलर का कहना है कि चोरों ने रविवार रात मिल सेे लगभग 20 टिन सरसों का तेल, चार बोरा धनिया व गल्ले में रखा 90 हजार रुपये पार कर दिया और परिसर में खड़ी एक जीप में आग लगा दी।
सोमवार सुबह दूध लेकर पहुंचे गांव के साहबलाल ने ताला टूटा देख उनको जानकारी दी। बाद में थाने पहुंच रामविजय निवासी धमौरा व रामराज निवासी लोध पुरवा मजरे सीवन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस बाबत थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने सोमवार को बताया कि शिकायत मिली है। दो लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।