फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 15 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेनीगद्दोपुर में सुबह महिला का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव के दोनों पैर जमीन में छू रहे थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना नागपाली गांव में हुई, जहां महिला का शव उसी के घर में रस्सी से लटकता मिला। तारुन पुलिस ने एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, जबकि नागपाली में हुई घटना से पुलिस अंजान है।

बेनीगद्दोपुर गांव निवासी राधिका (45) पत्नी बृजभान कनौजिया का शव बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित रामगुलाम के खेत में लगे नीम के पेड़ से लटकता देखा गया। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। साड़ी के फंदे से लटके महिला के शव का पैर जमीन पर घुटने के सहारे टिका था। जो हत्या की ओर इशारा कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पत्नी की मौत से बौखलाए पति ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करने को कहा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के पति ने पत्नी की हत्या का किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में नागपाली गांव निवासी रामकरण की पत्नी मुर्ता देवी (35) का शव बुधवार की सुबह साढे़ आठ बजे बड़ेर में लटकता पाया गया।

प्रधान उमाशंकर यादव ने बताया कि महिला की मौत के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं है। सूचना पुलिस को दी गई है। वही एसओ पीएन तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें