फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sun, 03 Sep 2017 10:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मवई थानाक्षेत्र के सेवढारा गांव में शनिवार रात करीब एक बजे पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल बेटे को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी मौत से जूझ रहा है। पिता की सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और एक खोखा घटनास्थल से बरामद किया है। रात में ही पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


मवई पुलिस के मुताबिक सेवढारा गांव के पूर्व प्रधान हनुमान यादव ने शनिवार की रात करीब दो बजे सूचना दी कि उनके पुत्र शिवकुमार ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या का प्रयास किया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद पहुंची मवई पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक और एक खाली कारतूस बरामद कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की।

इससे पहले ही परिवारीजन शिवकुमार को घायलावस्था में लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल गोली किसने और क्यों चलाई इस पर कोई कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। पुलिस भी इसे आत्महत्या का ही प्रयास मान रही हैं।
विज्ञापन


मवई कोतवाल प्रमोद कुमार पांडे बताते हैं कि घटनास्थल और पिता के बयान से आत्महत्या का प्रयास ही लग रहा है, फिलहाल फोरेंसिक टीम ने जांच की है, उसकी रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि गोली किसने चलाई। उन्होंने बताया कि मौके से लाइसेंसी बंदूक और 12 बोर का एक खोखा बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें