फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान और बाढ़ से नुकसान के आंकलन के लिए 16 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी की कटान और बाढ़ से हाल ही में हुए नुकसान के आंकलन के लिए तहसील प्रशासन की ओर से 16 टीमें गठित की गई हैं। सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी गई है। इसी के अनुरूप मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार घाघरा नदी ने महसी क्षेत्र में बाढ़ और कटान से बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। 200 से अधिक मकान ढहे हैं। जबकि बाढ़ में 4.34 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। 68272 हेक्टेयर भूमि बाढ़ और कटान की चपेट में आई है। लेकिन अभी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल सका है। गौरतलब हो कि बाढ़ में दो बच्चों समेत 15 की मौत हुई है। जबकि 16 मवेशी काल के गाल में समा गए हैं। इन सबकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए तहसील प्रशासन ने 16 टीमें गठित की हैं। उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से टीमें सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। सप्ताह भर में टीमों के द्वारा जो जांच आख्या मुहैया कराई जाएगी। उसी के अनुरूप मुआवजे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें