फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू घाट पर छापा, खनन माफिया भागा

Tue, 25 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पकड़े गए 15 वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरयू की रेती में पड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात बालू घाट पर छापेमारी की। इससे वहां पर हलचल मच गई। खनन कर रहे बालू माफिया व उनके कारिंदे वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने बालू लदे डंपर, ट्रैक्टर समेत 15 वाहनों को कब्जे में लिया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी के साथ संयुक्त टीम ने बालू घाट पर रात के अंधेरे में छापेमारी की। इसमें वहां पर हो रहे बड़े पैमाने पर बालू खनन का मामला प्रकाश में आया।

छापे की खबर पाते ही बालू खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग गए। बताया कि छापे के दौरान बालू घाट से छह बड़े डंपर, दो जेसीबी, एक बाइक, छह ट्रैक्टर समेत 15 वाहन कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें