फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुआ था रवि का कत्ल

Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रामपुर सर्धा निवासी हरिओम नरायन पांडे उर्फ रवि हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा और मृतक के कपड़े व जूते भी बरामद हो गये हैं। हत्या की वजह युवती से अवैध संबंध बताया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि रवि की हत्या एक युवती से अवैध संबंधों के चलते हुई। युवती के रिश्तेदार को अवैध संबंध खटक रहा था।

इसी के चलते उसने साजिश के तहत युवती के मोबाइल से रवि को मैसेज कर मिलने के लिए सुलतानपुर बुलाया और अपने साथियों की मदद से फावड़े से रवि की हत्या कर दी और शव को वहीं गांव लुटई का पुरवा स्थित एक खेत में गड्ढा खोद गाड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के कपड़े, जूते व वारदात में प्रयुक्त फावड़ा पास के एक गन्ने के खेत में छिपा दिया। वारदात को छिपाने और अलग दिशा देने के लिए युवती के ही मोबाइल नंबर से फिरौती की मांग की गई।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल की पड़ताल की तो कमजोर कड़ी हाथ लग गई और तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में तारुन निवासी स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा रूबी वर्मा (असली नाम अंशू वर्मा गांव फतेहपुर कमासिन) के साथ सुलतानपुर के शहर कोतवाली स्थित गांव लुटई का पुरवा अमहट निवासी हिमांशु वर्मा उर्फ सिंटू व मुकेश वर्मा शामिल हैं।

इन लोगों ने पूछताछ में वारदात कबूल ली है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फावड़ा और मृतक का जैकेट, शर्ट-पैंट व जूता बरामद कर लिया गया। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी सुलतानपुर के ही लुटई का पुरवा अमहट निवासी मोनू वर्मा की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें