फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी के ड्राइवर ने सेल्समैन को धुना

Mon, 28 Nov 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर मुफ्त में शराब न देने पर चौकी प्रभारी के प्राइवेट चालक ने सेल्समैन की लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना रविवार रात की है। पीड़ित सेल्समैन ने डीएम व एसएसपी से शिकायत की है। जबकि इनायतनगर थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। 

पीड़ित हरिकेश ने बताया कि वह हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित शिवपूजन सिंह की अंग्रेजी शराब दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। रविवार की रात करीब नौ बजे हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी की निजी जीप दुकान के पास खड़ी हुई और उनका निजी ड्राइवर संतोष कुमार काउंटर पर पहुंच एक बोतल शराब मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मुफ्त में शराब देने से मना किया तो वह आपे से बाहर हो गया और लात-घूसों से पिटाई करने लगा। लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। पीड़ित सेल्समैन ने जिलाधिकारी व एसएसपी से मामले की शिकायत की है। उधर, इनायतनगर एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें