फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 आरक्षित टिकटों के साथ दलाल गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के आचार्य नरेंद्रदेव नगर (सिटी) रेलवे स्टेशन से 11 आरक्षित टिकटों के साथ आरपीएफ ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। बरामद सभी टिकट एसी और स्लीपर के विभिन्न यात्रा तिथियों के हैं। दलाल के पास से दो निरस्त कराये गये टिकट और आठ भरे हुए फार्म भी मिले हैं।
विज्ञापन


इन सभी पर आवेदक के फर्जी दस्तखत हैं। जारी हुए टिकट आचार्य नरेंद्रदेव नगर से ही बनाये गये हैं। दलाल का बुधवार को चालान कर दिया गया। सिटी स्टेशन पर टिकट दलालों के सक्रिय होने की भनक आरपीएफ को लगी थी।

उसने रेलवे के ही एक कर्मी को मुखबिर बनाया और रेकी कार्य में लगा दिया। मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ के प्रभारी सहायक निरीक्षक दो जवानों के साथ स्टेशन पहुंचे और दलाल को रंगेहाथ टिकटों तथा फार्मों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गये आरक्षित टिकट स्लीपर और एसी के हैं। इनकी कीमत 19470 रुपये है। एसीएनडी से लिए गये टिकट अलग-अलग तारीखों में अहमदाबाद से जामनगर, सोनपुर से अहमदाबाद, अहमदाबाद से जूनागढ़ तथा ओखा से बादशाह नगर के हैं।

प्रभारी सहायक निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि पकड़ा गया दलाल कंधारी बाजार का रहने वाला राहुल राजपाल छह माह से ज्यादा समय से दलाली के कार्य में लगा हुआ था। उसकी नगर में परचून की दुकान भी है। उसके पास से दो निरस्त कराये गये टिकट और फर्जी दस्तखत से भरे गये आठ आरक्षण फार्म भी बरामद हुए हैं।

राय ने कहा कि इस कार्य में आरक्षण केंद्र का एक कर्मचारी शामिल है। दलाल का बुधवार को चालान कर दिया गया। कहा, वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। इस कार्य में कितने कर्मी और दलाल शामिल हैं, टिकट कैसे संबंधित यात्री तक भेजा जाता था, यह सब जांच के बाद ही बता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें