फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर छेड़छाड़ का केस

Tue, 03 Jan 2017 10:00 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव से शुरू हुई रंजिश को लेकर सोमवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष की तरफ से एक किशोरी ने रुदौली के बसपा प्रत्याशी के भाई व सोहावल ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर छेड़छाड़ व घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर रुदौली कोतवाली में दी गई तहरीर में एक गांव की किशोरी ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर शाम तकरीबन सात बजे जब वह अपने नाना के यहां मौजूद थी तो गांव के एजाज, श्याम सिंह रावत, शेरअली और फिरदौस खां व निवासी रौनाही बसपा की झंडा लगी गाड़ी से आए और घर में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती की और अगवा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर कपड़े फाड़ डाले और जमकर मारापीटा। 

वहीं दूसरे पक्ष गांव निवासी श्याम सिंह रावत का आरोप है कि सोमवार की दोपहर वह गांव के बाहर एक बाग में मौजूद थे तभी उदय सिंह, राजू सिंह व खालिक ने आकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें