कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे तीन पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसीपी इंवेस्टिगेशन संदीप शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ के अंग्रेज सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार। इस पर पुलिस टीम ने कपूरथला चौक पर नाकेबंदी की।
इस दौरान बाइक पर सवार धालीवाल कादियां के रघुनंदन सिंह उर्फ रघु और लांबड़ा के गांव सही झग्गी के अरविंदर सिंह उर्फ बिंदर को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से तीन पिस्तौल बरामद और छह कारतूस बरामद हुए। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी के रहने वाले मंगू नाम के अपराधी से 6-7 पिस्तौल खरीदकर पंजाब में बदमाशों को बेच चुके हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनको पिस्तौल बेचे गए थे।