फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने लूटा ट्रक व नकदी

Mon, 19 Sep 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लूटा ट्रक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर अमौना नहर के पास नकाबपोश लुटेरों ने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बना 42 हजार नकदी छीन ली और ट्रक लेकर भाग निकले। बंधक ड्राइवर व खलासी को एसयूवी सवार बदमाशों ने इनायतनगर क्षेत्र के ब्रह्मबाबा के पास फेंक दिया। थाने पहुंच दोनों पीड़ितों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


गोरखपुर से झांसी जा रहे ट्रक को रविवार की रात करीब दो बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अमौना नहर के पास एसयूवी सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और ड्राइवर व खलासी को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने ड्राइवर मोहम्मद शमशेर निवासी रुद्रपुर जिला देवरिया के पास मौजूद 42 हजार रुपये, दो मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया और उसके साथ खलासी अच्छेलाल निवासी व थाना कोठीवार जिला महाराजगंज को एसयूवी में बिठा लिया। इस बीच आठ से दस की संख्या में मौजूद बदमाशों में एक बदमाश ट्रक लेकर चलता बना। 
विज्ञापन


इनायतनगर क्षेत्र के ब्रह्म बाबा के पास बदमाशों ने खलासी व ड्राइवर को एसयूवी से नीचे फेंक दिया और भाग निकले। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मोहम्मद शमशेर की तहरीर पर लूट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें