फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Mon, 06 Jul 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


गोंडा जनपद के बजीगंज निवासी शबाना बानों का निकाह लगभग दो वर्ष पूर्व पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव अकवारा मजरे साई की तकिया निवासी मुशीर अहमद के साथ हुआ था।

अभी चार दिन पूर्व वह मायके से ससुराल आई थी। सोमवार सुबह 25 वर्षीय शबाना बानो का शव गांव स्थित तालाब में मिला। पति मुशीर अहमद ने बताया कि रविवार रात सहरी के बाद वह सोने के लिए ऊपर वाले कमरे में चले गये थे।
विज्ञापन


उसको गांववालों से मामले की जानकारी मिली। मामले की जानकारी पर इलाकाई पुलिस के साथ एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ अयोध्या दिनेश कुमार द्विवेदी के साथ डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और छानबीन की।

मृतका के पिता जीत मोहम्मद उर्फ चुन्ने निवासी वजीरगंज जिला गोंडा व उनके रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

चुन्ने का आरोप है कि उनकी पुत्री को कोई औलाद नहीं हो रही थी। वहीं ससुरालीजन दहेज में सोने की चैन व मोटर साइकिल मांग रहे थे। इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस को अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें