फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा फूंका

Sun, 05 Mar 2017 10:30 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की जला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ कर विवाहिता का जला हुआ शव बाहर निकाला। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बरावा गांव के मजरे अमहटा गांव में शनिवार देर शाम सात बजे शत्रोहन के घर से अचानक धुंआ उठने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में बरावा गांव निवासी राम मूरत विश्वकर्मा की पत्नी सरला (21) का जला हुआ शव मिला। कोतवाल के मुताबिक कमरे में देशी घी फैला था, जिससे लग रहा था कि घी डालकर आग लगाई गई है।
विज्ञापन


मौके पर सीओ संतोष कुमार और नायब तहसीलदार अवधेश चौहान भी पहुंचे। नायब तहसीलदार के सामने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। कोतवाल ऋषिकेश यादव ने बताया कि मृत महिला की मां राम उरेहि निवासी सुनबा थाना मवई ने हत्या की तहरीर दी है।

इसमें पति राम मूरत विश्वकर्मा, ससुर शत्रोहन, सास प्रेमवती और ननद जहरा के खिलाफ भरपेट भोजन न देने, दहेज में मोटर साइकिल और एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें