फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंका शव

Thu, 29 Dec 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में गुरुवार को उदया स्कूल के पीछे परिक्रमा मार्ग पर शव मिलने के बाद मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग किनारे गुरुवार को एक युवक का लावारिस शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास कराया, हालांकि सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शव के मुंह से झाग और उसके पहचान से जुड़े कोई कागजात आदि न मिलने से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस का कहना है कि किसी विषैले जंतु के काटने का कोई निशान नहीं है। आशंका है कि कहीं विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया, फिर फेंका गया है। हालांकि पुलिस शिनाख्त के बाद ही गुत्थी सुलझने का बात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। 

कोतवाली क्षेत्र स्थित उदया पब्लिक स्कूल के पीछे चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग किनारे गुरुवार की सुबह सड़क किनारे गड्ढ़े में लगभग 34 वर्ष के एक युवक का शव पड़ा देखा गया। सुबह लोगों ने पहले तो शराबी समझ ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद युवक के वहीं पड़े होने पर कौतूहलवश लोगों ने छानबीन की तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मटमैले पैंट व शर्ट में मिले युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। तलाशी में उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।

शव की जानकारी पर आसपास के महताबबाग गांव समेत बेनीगंज व बहारगंज के लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों समेत आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिस भिजवा दिया। युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली अथवा किसी ने उसकी हत्या कर शव को चौदह कोसी परिक्रमा किनारे सुनसान इलाके में फेंक दिया।

पुलिस इस गुप्थी को सुलझाने की कवायद में जुट गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि परिक्रमा मार्ग किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला हत्या कर शव को फेंके जाने का है, या आत्महत्या का। इसका खुलासा शिनाख्त के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें